फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानहानि केस में केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ी, दिल्ली हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस

Tue, 23 May 2017 02:20 PM IST
Amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
अरुण जेटली, अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन
अरुण जेटली की ओर से किए गए मानहानि केस में आज अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है। बता दें कि हाईकोर्ट में मानहानि केस में सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील रामजेठमलानी द्वारा की गई टिप्पणी के बाद अरुण जेटली ने केजरीवाल के खिलाफ एक और मानहानि का केस किया है। अब इस मानहानि के मामले में जेटली ने 10 करोड़ रुपये की मांग की है।
विज्ञापन


दरअस, बुधवार को जिरह के दौरान केजरीवाल के पक्ष की तरफ से जेटली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थी। इस दौरान एक आपत्तिजनक शब्द को लेकर दोनों पक्षों में गरमागरम बहस भी हो गई थी।

हाईकोर्ट ने कोर्ट में हुई इस तरह की हरकत पर कहा था कि जिरह कानून के दायरे में होनी चाहिए। इस प्रकार की टिप्पणियों से मानहानि करने वाले व्यक्ति को और अधिक अपमान का सामना करना पड़ता है। कोर्ट ने कहा कि अगर ऐसी टिप्पणियां दुष्कर्म के मामले में होने लगीं तो पीड़िता का तो बार-बार अदालत में ही बलात्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें