फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PWD घोटाला: ACB ने केजरीवाल के साढ़ू के घर मारा छापा

Tue, 23 May 2017 09:34 AM IST
amarujala.com- presented by: अकरम
विज्ञापन
सीएम अरविंंद केजरीवाल - फोटो : file photo
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी घोटाले के सिलसिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार देर रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साढ़ू सुरेंद्र कुमार बंसल के घर छापा मारा। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, कुमार बंसल के अलावा एसीबी ने दो कंस्ट्रक्शन कंपनियों के प्रमोटरों के ऑफिस में भी छापा मारा। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने कुछ कागजात जब्त किए। गौरतलब है कि केजरीवाल के साढ़ू सुरेंद्र कुमार बंसल का 7 मई को निधन हो चुका है।

केजरीवाल के रिश्तेदार को ठेका देने में अनियमितताओं के आरोप में एसीबी टीम ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली में पीडब्ल्यूडी इंजीनियर के ऑफिस में छापा मारा। इस दौरान उन्हें मुख्यमंत्री के साढ़ू के स्वामित्व वाली कंपनियों की भूमिका वाले कुछ दस्तावेज मिले।
विज्ञापन


अधिकारियों ने एनजीओ रोड्स एंटी करप्शन संगठन के राहुल शर्मा का भी बयान दर्ज किया। राहुल ने ही केजरीवाल के रिश्तेदार को दिल्ली में सड़कों और सीवर लाइनों के ठेके देने में गड़बड़ी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें