फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: हाईकोर्ट ने कोरोना संक्रमित पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को उचित इलाज का दिया निर्देश

Wed, 28 Apr 2021 07:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अदालत ने कहा कि उसे अपने परिवार से दिन में दो बार बात करने की भी इजाजत दी जाए। कोरोना से संक्रमित पूर्व सांसद दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
mohammad shahabuddin
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हाईकोर्ट ने कोरोना से संक्रमित पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को चिकित्सीय निगरानी और समुचित इलाज मुहैया कराने के लिए दिल्ली सरकार व जेल प्रशासन को निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि उसे अपने परिवार से दिन में दो बार बात करने की भी इजाजत दी जाए। कोरोना से संक्रमित पूर्व सांसद दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह ने शहाबुद्दीन की याचिका का निपटारा करते हुए कहा कि कोरोना मरीजों का उपचार कर रहे ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर याची के स्वास्थ्य पर नजर रखेंगे। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर इलाज कर रहे डॉक्टर अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों से परामर्श करेंगे।

अदालत ने याची के आग्रह को स्वीकार करते हुए उसे दो बार परिजनों से बात करने की अनुमति दे दी है। हालांकि दिल्ली सरकार के अधिवक्ता संतोष के त्रिपाठी ने जेल नियमावली का हवाला देते हुए जेल के बाहर रहने पर किसी कैदी को परिजनों से फोन पर बात करने की अनुमति पर आपत्ति जताई। अदालत ने कहा शहाबुद्दीन बीमार हैं। वहीं उन्होंने कहा कि दोषी का समुचित इलाज किया जा रहा है और आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें