फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हाईकोर्ट ने पूछा- इंडिया गेट पर ऊंची दीवारों के पीछे क्यों हो रहा है निर्माण

Wed, 01 Aug 2018 11:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
इंडिया गेट सर्किल पर ऊंची दीवारों के पीछे गुपचुप तरीके से क्या बनाया जा रहा है। क्या राजधानी के लोगों को इसकी जानकारी लेने का अधिकार नहीं है। कोर्ट भी जानना चाहती है कि वहां क्या बनाया जा रहा है। हाईकोर्ट ने यह सवाल एक याचिका पर सुनवाई करते हुए बुधवार को उठाया।  
विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति गीता मित्तल व न्यायमूर्ति सी. हरि शंकर की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए कहा प्रत्येक निर्माण स्थल पर उस भवन या इमारत की तस्वीर लगाई जाती है लेकिन इंडिया गेट सर्किल पर बेहद गुपचुप तरीके से निर्माण किया जा रहा है। 

इन दीवारों के पीछे क्या छिपाया जा रहा है। सरकार द्वारा इतनी गोपनीयता क्यों बरती जा रही है। क्या हमें यह जानने का अधिकार नहीं है। दिल्ली सरकार के वकील ने कोर्ट को बताया कि रक्षा मंत्रालय वहां पर एक वॉर मेमोरियल का निर्माण कर रहा है। 
विज्ञापन


यह मेमोरियल आजादी के बाद देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सैनिकों व अधिकारियों की याद में बनाया जा रहा है। कोर्ट ने कहा जब इंडिया गेट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं तो इतनी गोपनीयता बरतने का क्या कारण है। 
 
विज्ञापन

एम्स के फिजियो थेरेपिस्ट ने याचिका दायर कर दावा किया था कि 28 जून की रात इंडिया गेट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। याची का दावा है कि उस रात इंडिया गेट के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसकी कार को टक्कर मारने की कोशिश की। 

इसका विरोध करने पर उस कार का चालक मारपीट करके फरार हो गया। पीड़ित जब पुलिस के पास गया तो उसे बताया गया कि सीसीटीवी खराब होने के कारण उससे मारपीट करने वाले की पहचान नहीं हो सकती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें