फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बार बदला दिल्ली का हेल्थ बुलेटिन, कोरोना संक्रमित मरीज 1561 और भर्ती बताए गए 818

Wed, 15 Apr 2020 09:39 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर जारी होने वाले दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन को समझ पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। राजधानी में पहला कोविड मरीज 2 मार्च को सामने आया था। तब से लेकर अब तक स्वास्थ्य विभाग पांच बार अपना हेल्थ बुलेटिन बदल चुका है। स्थिति यह है कि मंगलवार तक दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1561 पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


लेकिन हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अस्पतालों में केवल 818 मरीज ही भर्ती हैं। 30 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि एक मरीज देश छोड़कर भाग चुका है। 30 ही मरीज अब तक अस्पताल से डिस्चार्ज होकर जा चुके हैं।

ऐसे में 61 मरीजों को छोड़ दें तो अस्पतालों में 1500 संक्रमित मरीज भर्ती होने चाहिए, लेकिन हेल्थ बुलेटिन के ही अनुसार 7 सरकारी और तीन प्राइवेट अस्पतालों मे कुल 1429 मरीज भर्ती हैं। इनमें 818 संक्रमित और 553 संदिग्ध शामिल हैं।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ संदीप कौशिक कहते हैं कि आमतौर पर कोरोना मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। ऐसे में माना जा सकता है कि अस्पतालों से मिलने वाली जानकारी बुलेटिन में न हो, लेकिन अस्पतालों में 1500 की जगह 1429 मरीज ही भर्ती बताने का मामला समझ नहीं आया। उधर, जनस्वास्थ्य संगठन से ही जुड़े विवेक बंसल का कहना है कि दिल्ली सरकार के अनुसार 30 में से 12 मौतें आरएमएल अस्पताल में हुई हैं।

ऐसे में सवाल है कि सरकार अपने हेल्थ बुलेटिन में मृतकों की जानकारी स्पष्ट क्यों नहीं कर रही? किस अस्पताल में कितने मरीजों की मौत हुई? कोरोना वायरस के अलावा उन मरीजों की केस हिस्ट्री क्या थी? इसके बारे में बुलेटिन में कुछ भी जिक्र नहीं है।

उधर, इस संबंध में दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इसी विभाग के एक अधिकारी ने पहचान छिपाने की शर्त पर हेल्थ बुलेटिन में बदलाव की वजह पर कहा कि सब कुछ सीएम कार्यालय से ही चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें