फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi haj Committee Election: भाजपा ने जीता दिल्ली हज कमेटी का चुनाव, कौसर जहां चुनी गईं अध्यक्ष

Thu, 16 Feb 2023 01:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

गौरतलब है कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसी साल 6 जनवरी को तत्काल प्रभाव से तीन वर्ष के लिए राज्य हज समिति का गठन किया था।
विज्ञापन
कौसर जहां - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हज कमेटी के गठन के लगभग डेढ़ माह बाद हुए चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है। दिल्ली हज कमेटी के चुनाव में भाजपा की कौसर जहां ने जीत हासिल कर अध्यक्ष पद हासिल किया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसी साल 6 जनवरी को तत्काल प्रभाव से तीन वर्ष के लिए राज्य हज समिति का गठन किया था। इसके सदस्यों में भाजपा सांसद गौतम गंभीर, आम आदमी पार्टी के दो विधायक अब्दुल रहमान और हाजी यूनुस, कांग्रेस एमसीडी पार्षद नाजिया दानिश, मुस्लिम धर्मशास्त्र विशेषज्ञ मोहम्मद साद और मुस्लिम स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य के रूप में कौसर जहां को शामिल किया था।

कौसर की जीत के बाद वीरेंद्र सचदेवा ने ट्वीट किया सुश्री कौसर जहां को दिल्ली हज कमेटी का चेयरमैन चुने जाने पर बधाई। दिल्ली हज कमेटी में भाजपा से जुड़े प्रत्याशी की जीत से साफ है अब मुस्लिम समुदाय भी देश के विकास की धारा नरेंद्र मोदी से जुड़ने को आतुर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कौसर जहां को कुल तीन वोट मिले हैं जिसमें उनके खुद के वोट के साथ गौतम गंभीर और साद का वोट शामिल है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें