फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Pollution: दिल्लीवासी इस सप्ताह लेंगे साफ हवा में सांस, राजधानी में साल का सबसे साफ दिन रहा रविवार

Sun, 10 Sep 2023 07:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक इससे पहले एक सितंबर को दिल्ली का प्रदूषण सूचकांक 140 दर्ज किया गया था। उसके बाद से प्रदूषण स्तर में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है।
विज्ञापन
साफ हुई दिल्ली की हवा - फोटो : शुभम बंसल/अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बारिश और जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर वाहनों पर लगाई गई रोक की वजह से रविवार साल का सबसे साफ दिन रहा। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 45 दर्ज किया गया। इससे पहले 29 जुलाई को एक्यूआई 59 दर्ज किया गया था। इसके अलावा गाजियाबाद और नोएडा का प्रदूषण स्तर एनसीआर में सबसे कम दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम का प्रदूषण स्तर सबसे ज्यादा संतोषजनक स्तर पर दर्ज किया गया। मौसम अनुकूल रहने और सड़कों पर कम हुए वाहनों के कारण दिल्ली में प्रदूषण का स्तर इस साल में सबसे निचले स्तर पर रहा। सोमवार को तेज हवाएं और हल्की बारिश के कारण प्रदूषण स्तर में कुछ और गिरावट होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक इससे पहले एक सितंबर को दिल्ली का प्रदूषण सूचकांक 140 दर्ज किया गया था। उसके बाद से प्रदूषण स्तर में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। एनसीआर की बात करें तो रविवार को फरीदाबाद का प्रदूषण स्तर 62, गाजियाबाद का 34, ग्रेटर नोएडा का 51, गुरुग्राम का 70 और नोएडा का 32 सूचकांक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में मौसम अनुकूल बने रहने के संभावना है। ऐसे में उम्मीद है कि दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बेहतर श्रेणी में ही बना रह सकता है। एनसीआर में भी प्रदूषण स्तर मध्यम से संतोषजनक श्रेणी में बने रहने की संभावना है। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक रविवार को दिल्ली की ओर आने वाली हवाओं की चाल उत्तर-पूर्वी हो गई है। वहीं, दिन में 20 किमी की गति से मध्यम स्तर की हवाएं चली। इसके साथ ही आसमान में बादल छाए रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें