फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड को बंधक बनाकर गैस कटर से काटा एटीएम, लाखों लूटे

Fri, 02 Aug 2019 09:13 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दिल्ली में बदमाशों ने एक बार फिर दुस्साहस दिखाया है। मुंडका इलाके में नकाबपोश बदमाशों ने एक गार्ड को बंधक बनाकर एटीएम से लाखों रुपये लूट लिए। गैस कटर से मशीन को काटकर घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस बैंक से संपर्क कर लूट की रकम का पता लगा रही है। साथ ही, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार तड़के मुंडका के एसबीआई एटीएम बूथ में तैनात गार्ड वीरेंद्र शर्मा ने लूट की सूचना दी। पुलिस ने एटीएम को क्षतिग्रस्त देखा। वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी ड्यूटी रात 10 से छह बजे तक है।
विज्ञापन


तड़के करीब 3:45 बजे नकाबपोश दो बदमाश एटीएम मेें घुस गए। उनके हाथ में पिस्टल थे। गोली मारने की धमकी देकर उन्होंने गार्ड को बंधक बना लिया। इसके बाद एक बदमाश एटीएम के बाहर खड़ा हो गया, जबकि तीन बदमाश गैस कटर लेकर अंदर घुस गए। उन्होंने गैस कटर से एटीएम को काट दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

बाहर खड़े बदमाश ने पुलिस के घूमने की बात बताई। इसके बाद अंदर मौजूद बदमाशों ने एटीएम का शटर गिरा दिया और एटीएम काटने के बाद सारे रुपये बैग में भर लिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। किसी तरह बाहर निकलकर वीरेंद्र ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बैंक अधिकारी एटीएम में मौजूद रकम की जांच कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बदमाश एटीएम से लाखों रुपये लूटकर भागे हैं।

महिला यात्री के बैग से मिली पिस्टल
नई दिल्ली। शिव विहार मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने बृहस्पतिवार को एक्स-रे मशीन पर चेकिंग के दौरान एक महिला यात्री के बैग से पिस्टल व कारतूस बरामद किए हैं। सीआईएसएफ ने महिला को शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस महिला के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। महिला की पहचान मयूर विहार फेस-3 निवासी पूनम यादव (27) के रूप में हुई। पूनम ने बैग में पिस्टल होने की बात से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें