फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमारत की बेसमेंट में लगी आग: दिल्ली पुलिस के दो जवानों ने बचाई 15 से ज्यादा लोगों की जान 

Thu, 07 Oct 2021 01:02 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सिपाही विक्रम ने पार्किंग से फॉर्च्यूनर कार को उसका शीशा तोड़कर हटाया। आग कार तक पहुंच गई थी। गौरतलब है कि सिपाही विक्रम ने कुछ महीने पहले ग्रेटर कैलाश में लगी आग में फंसे कई लोगों को बचाया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश थाने में तैनात दो जवान सिपाही विक्रम व लालाराम ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए चार सीनियर सिटीजन समेत 15 से ज्यादा लोगों की जान बचा दी। दोनों ने न केवल दो इमारतों को खाली कराया, बल्कि दमकल विभाग की गाडिय़ां आने तक आग को बुझाने में लगे रहे।
विज्ञापन


आग बुझाने के प्रयास में दोनों पुलिसकर्मी मामूली रूप से झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दक्षिण जिला डीसीपी बेनिता मेरी जैकर ने दोनों पुलिस जवानों की प्रशंसा की है।

जिला डीसीपी बेनिता मेरी जैकर के अनुसार सी-225 के बेसमेंट आग लगने की सूचना मंगलवार सुबह मिली थी। सूचना के बाद सिपाही विक्रम व लालाराम मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि बेसमेंट में आग लग रही है आग पार्किंग तक पहुंच रही है। दोनों पहले तो आग वाली इमारत व उससे सटी इमारत में रहने वाले लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


दोनों इमारत में 15 से ज्यादा लोग रहते हैं। इनमें से चार सीनियर सिटीजन थे। फिर गली का ताला तोड़कर बेसमेंट का शीशा तोड़ा। दोनों ने पाइप से आग को बुझाना शुरू किया। कुछ ही देर बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियां व दो एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं।

सिपाही विक्रम ने पार्किंग से फॉर्च्यूनर कार को उसका शीशा तोड़कर हटाया। आग कार तक पहुंच गई थी। गौरतलब है कि सिपाही विक्रम ने कुछ महीने पहले ग्रेटर कैलाश में लगी आग में फंसे कई लोगों को बचाया था। विक्रम सीनियर सिटीजन को अपनी पीठ पर लिटाकर बाहर लेकर आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें