फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : दादी को गाली देने पर पोते ने युवक पर चलाई गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 09 Feb 2024 07:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

गनीमत रही कि गोली युवक को नहीं लगी। पीड़ित की पहचान सचिन के रूप में हुई है। गोलीबारी करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छावला इलाके में बुधवार शाम दादी को गाली देने पर पोते ने पड़ोसी युवक पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली युवक को नहीं लगी। पीड़ित की पहचान सचिन के रूप में हुई है। गोलीबारी करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम घुम्मनहेड़ा में एक युवक पर गोली चलाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता सचिन मिला। जिसने बताया कि शाम में वह गांव के ही एक डॉक्टर से भाई के लिए दवा लेकर घर आ रहा था। उसने अपने दादा साहिब सिंह को पड़ोस में रहने वाले रवि की दादी से झगड़ा करते देखा। उसके दादा ने रवि की दादी को गाली दे दी।

वह अपने दादा को लेकर घर जाने लगा। इसी दौरान गाली गलौज सुनकर महिला का पोता रवि अपने घर से बाहर निकला। उसके हाथ में पिस्टल था। रवि ने सचिन और उसके दादा पर पिस्टल तान दी। सचिन ने किसी तरह से अपने दादा को घर के अंदर भेजा। जैसे ही सचिन बाहर निकला रवि ने उसपर गोली चला दी। गोली उसके बगल से गुजर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें