दिल्ली सरकार की ओर से पूर्वी दिल्ली में आज से मयूर उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिन तक चलने वाले इस उत्सव का आकर्षण कैलाश खेर की विशेष प्रस्तुति रहेगी।
ईस्ट विनोद नगर स्थित खेल परिसर में खेर की प्रस्तुति उत्सव के अंतिम दिन, 16 दिसंबर को होगी। पहले दिन, 14 दिसंबर को शाम 6 बजे सुप्रीम इंकलेव के दुर्गा पूजा पार्क में इंडियन ओशन बैंड की प्रस्तुति रखी गई है।
अगले दिन 15 दिसंबर को शाम 6 बजकर 30 मिनट पर पर हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्याम रंगीला अपनी प्रस्तुति देंगे। उत्सव में भारतीय लोक नृत्यों के साथ ही श्रोता और दर्शक रोजाना कठपुतली शो का भी आनंद ले सकेंगे।