33 वर्षीय महिला ने सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसे पहले नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। होश आने पर महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि आठ दिसंबर को यूपी के गांव छाता निवासी प्रेमपाल उसके घर आया। प्रेमपाल पीड़िता के मायके में उसके घर आता-जाता रहता है इस कारण से पीड़िता उसे जानती है। पीड़िता ने प्रेमपाल से कहा कि आज वह अपने बेटे व बेटी के साथ मायके जाने वाली है।
इस पर प्रेमपाल ने कहा कि वह भी उसी तरफ जाएगा। इसके बाद पीड़िता को आरोपी बच्चों के साथ गांव के ही मोड़ पर छोड़ दिया। इसके बाद वह प्रेमपाल के ही साथ सवारी का इंतजार करने लगी। इतने में एक कार उसके पास आकर रुकी। प्रेमपाल ने पीड़िता से कहा कि वह बच्चों के साथ बैठ जाए।
पीड़िता कार चालक को नहीं जानती थी बल्कि प्रेमपाल कार चालक को जानता था। रास्ते में प्रेमपाल ने पीड़िता व उसके बच्चों को कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद पीड़ित व उसके बच्चे बेहोश हो गए। जिसके बाद प्रेमपाल व उसके साथी ने बेहोशी की हालात में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
होश में आने के बाद पीड़िता ने जब प्रेमपाल का विरोध किया तो उसने पीड़िता व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी और दोनों आरोपी उन्हें होडल के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।