फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा: दिल्ली सरकार का एलान- हर सोसाइटी में मुफ्त लगेगा एक चार्जिंग प्वाइंट

Fri, 11 Mar 2022 09:52 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार ने हर सोसाइटी में एक चार्जिंग प्वाइंट मुफ्त में देने का एलान किया है। सरकार ने हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जर कंपनी के साथ करार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए काजम नामक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जर कंपनी के साथ करार किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार ने हर सोसाइटी में एक चार्जिंग प्वाइंट मुफ्त में देने का एलान किया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही लोग इलेक्ट्रिक वाहन के लिए निजी चार्जिंग प्वाइंट भी लगा सकेंगे। दिल्ली में स्थित अपार्टमेंट, ग्रुप हाउसिंग सोसायटी, अस्पताल, मॉल और थिएटर जैसे निजी व अर्ध-सार्वजनिक स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल शुरू की गई है। रिलायंस पॉवर लिमिटेड इस तरह की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। दिल्ली सरकार की सिंगल-विंडो सुविधा के तहत पहला निजी इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किया गया है। यह चार्जिंग प्वाइंट दक्षिण दिल्ली निवासी के घर में लगाया गया है।

कैसे लगेगा निजी चार्जिंग प्वाइंट

निजी चार्जिंग प्वाइंट लगाने की सुविधा बीएसईएस दे रहा है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए इस तरह के प्वाइंट लगाने के लिए 30 हजार रुपये की लागत आएगी। दिल्ली सरकार इस सुविधा के लिए 6 हजार रुपये की सब्सिडी भी दे रही है। यानी 24 हजार रुपये में निजी चार्जिंग प्वाइंट लगाने की सुविधा दी जा रही है। दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह का कदम उठा रही है।

इस सुविधा को दक्षिणी व पूर्वी दिल्ली में शुरू किया गया 

अपार्टमेंट, ग्रुप हाउसिंग सोसायटी, अस्पताल, मॉल और थिएटर के साथ ही निजी स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल शुरू कर दी गई है। पहला निजी चार्जिंग प्वाइंट दक्षिणी दिल्ली के मुनिरका में डीडीए फ्लैट्स में स्थापित किया गया। जबकि दूसरा पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में स्थापित किया गया। 6,000 रुपये की एकमुश्त सब्सिडी भी  उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें