फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले दिल्ली सरकार ने दिया तोहफा, गेस्ट टीचरों की सैलरी हुई दोगुनी 

Sat, 08 Oct 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अतिथि शिक्षकों और गरीबों को सौगात देने का ऐलान किया। उन्होंने अतिथि शिक्षकों के वेतन में करीब दोगुना बढ़ोतरी की है। 
विज्ञापन


इसके अलावा गरीबों को राशन देने की प्रक्रिया को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए एक योजना का खुलासा किया। इस योजना को अगले सप्ताह लागू करने की कवायद आरंभ होगी।

केजरीवाल ने शनिवार को अपने निवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अतिथि शिक्षकों के वेतन और राशन देने की प्रणाली में परिवर्तन करने की जानकारी दी। 
विज्ञापन

अब राशन वितरण प्रणाली में भी आएगा सुधार

Kejriwal - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों को अभी 17 से 20 हजार रुपये वेतन मिलता है, जिसे बढ़ाकर 32 से 34 हजार रुपये किया जा रहा है। उनको नियमित करने की कार्रवाई चल रही है। 

उपराज्यपाल के पास उनको नियमित करने की फाइल दोबारा भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार के इस निर्णय से करीब 17 हजार अतिथि शिक्षकों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि गरीबों के राशन की चोरी होती है, जिसे रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा हैं। सभी राशन दुकानों में प्वाइंट ऑफ सेल डिवाइस लगाए जाएंगे। 

इसके अलावा राशन प्रणाली को आधार से जोड़ा जाएगा और बॉयोमैट्रिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी। यह योजना 31 मार्च तक सभी दुकानों में लागू हो जाएगी। इससे राशन की चोरी रुकेगी और फर्जी राशन कार्ड के बारे में मालूम हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें