छठ पूजा की छटा को भव्य बनाने के लिए टैंट, साउंड सिस्टम, एलईडी, सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। फिलहाल दिल्ली में 24 घंटे बिजली है और पूजा को लेकर विशेष तौर पर पावर बैकअप और पीने के पानी का प्रबंध होगा। साफ-सफाई और शौचालयों का प्रबंध होगा। हर जगह एंबुलेंस का इंतजाम होगा। जिससे कोई हादसा होने पर तुरंत पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया जा सके।