फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकटः 2750 जगहों पर 10 लाख लोगों को खाना देगी दिल्ली सरकार

Wed, 01 Apr 2020 06:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
anil baijal arvind kejriwal
विज्ञापन

दिल्ली सरकार अब करीब 2750 जगहों पर लोगों को खाना खिलाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि केंद्रों की संख्या तीन गुना से ज्यादा बढ़ने से करीब 10 लाख लोग खाना ले सकेंगे। इससे पहले उपराज्यपाल अनिल बैजल ने निर्देश दिया था कि दिल्ली  में खाद्य वितरण केद्रों की संख्या बढ़ाई जाए। इससे खाना लेने वालों की भीड़ कम होगी और दो लोगों के बीच तयशुदा दूरी सुनिश्चित हो सकेगी।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इस मौके पर कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों व जरूरी बदलावों पर चर्चा हुई। उपराज्यपाल ने कहा कि फिलहाल दो लोगों की बीच की दूरी को हर हालात में सुनिश्चित किया जाए। शिकायतें मिल रही हैं कि खाना देने वाले केंद्रों पर इसका उल्लंघन हो रहा है। इससे संक्रमण बढ़ने की आंशका है। ऐसी हालत में इन सेंटर की संख्या बढ़ाकर करीब 2500 की जाए। 

मुख्यमंत्री ने दोपहर बाद मीडिया से बताया कि दिल्ली सरकार अभी अपने करीब 800 केंद्रों पर खाना खिला रही है, जहां करीब चार लाख लोगों का खाना रोजाना बन रहा है। सरकार अब अपने 2500 स्कूलों और 250 नाइट शेल्टर पर खाना बांटने का इंतजाम करेगी। इससे दिल्ली में 2750 केंद्रों पर करीब 10 लाख लोगों के लिए खाने का इंतजाम होगा। हालांकि, केजरीवाल ने कहा कि इतनी ज्यादा संख्या में लोगों के आने की उम्मीद कम हैै, फिर भी भीड़ को सीमित करने के लिए यह कदम उठाना जरूरी है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि राशन की दुकानों से सभी को अनाज मिलेगा। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


एसओपी से कराई जाएगी मरीजों की ट्रैकिंग
उपराज्यपाल ने बैठक में कहा कि कोरोना के जिन मरीजों को अस्पतालों व आइसोलेशन केंद्रों से डिस्चार्ज किया गया है और जिनका क्वारंटीन का समय पूरा हो गया है उन सभी की ट्रैकिंग के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर (एसओपी) बनाई जाए। इससे भविष्य में कोई दिक्कत नहीं होगी। होम क्वारंटीन मामलों की कड़ाई से निगरानी की जाए। इसमें तकनीक का सहारा लिया जा सकता है। कोई नियमों को तोड़ता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। चिकित्सा कर्मचारी नियमित अंतराल पर इन स्थानों का दौरा करें। फिलहाल दिल्ली सरकार ने 20 हजार से ज्यादा घरों को होम क्वारंटीन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें