फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर पुराने फॉर्मूले से लगाम लगाएगी दिल्ली सरकार, रोज होंगे 40 हजार टेस्ट

Wed, 26 Aug 2020 07:00 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दिल्ली में कोरोना के मामले पिछले दस दिन से लगातार बढ़े
  • बुधवार को 1693 नये मरीज सामने आए   
  • कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या भी देश में सबसे कम (1.4 फीसदी)
विज्ञापन
कोरोना का नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने शुरुआती दौर में कोरोना को काबू में रखने में अच्छी सफलता पाई थी, लेकिन पिछले दस दिन से राजधानी में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को संबंधित अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई।

विज्ञापन


बैठक में निर्णय किया गया है कि कोरोना पर लगाम लगाने के लिए एक बार फिर फास्ट टेस्टिंग का तरीका अपनाया जाएगा। अभी दिल्ली में रोजाना 20 हजार टेस्ट हो रहे हैं, लेकिन अगले हफ्ते से रोजाना 40 हजार टेस्ट किए जाएंगे। इसमें एंटीजन टेस्ट और आरटी-पीसीआर टेस्ट दोनों शामिल होंगे।
 
बैठक के बाद एक डिजिटल प्रेस कांफ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि इस समय दिल्ली में कोरोना के हालत काबू में हैं। लेकिन मामले और न बढ़ने पाएं इसे लेकर तेज सतर्कता की जरुरत है। उन्होंने कहा कि अभी भी दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या देश में सबसे कम (1.4 फीसदी) है।
विज्ञापन


आज की स्थिति में दिल्ली में 14,130 बेड्स हैं, लेकिन इनमें केवल 3700 पर मरीज हैं और 10 हजार से ज्यादा बेड्स अभी भी खाली हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास एंबुलेंस और अन्य सुविधाओं की भी पर्याप्त उपलब्धता है।
 
मुख्यमंत्री के मुताबिक, अब एक नई तरह की परेशानी सामने आ रही है, कोरोना की रिपोर्ट नकारात्मक आने के बाद भी कुछ अन्य लक्षण बने हुए हैं। अब इनको खत्म करने का प्रयास किया जाएगा। जब तक यह परेशानी बनी हुई है, लोगों को ऑक्सीमीटर दिए जाएंगे, जिससे वे अपने शरीर के ऑक्सीजन स्तर पर लगातार निगाह रख सकें।
 
उन्होंने कहा कि उनका होम आइसोलेशन का आइडिया अब तक बेहद कामयाब साबित हुआ है। 14 जुलाई के बाद से अभी तक होम आइसोलेशन के दौरान एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। सभी मरीजों को ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराने के कारण भी यह लाभ मिला है। उन्होंने लोगों से शारीरिक दूरी बनाने और कोई भी लक्षण आने पर तुरंत टेस्ट कराने की अपील की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें