फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुकलेट बताएगी एलजी के 100 दिनों का कामकाज

Wed, 21 May 2014 05:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एलजी नजीब जंग की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार राष्ट्रपति शासन के 100 दिनों के कार्यकाल पर आधारित एक बुकलेट लाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


इस बुकलेट में दिल्ली सरकार के विभिन्न मंत्रालयों की उपलब्धियों और काम के बारे में विवरण होगा जो उन्होंने पिछले 100 दिनों में एलजी नजीब जंग की निर्देश के अनुसार राष्ट्रपति शासन के दौरान किया है।

अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में डायरेक्टरेट ऑफ इंफॉरमेशन एंड पब्लिसिटी (डीआईपी) ने एक सर्कुलर इश्यू किया है जिसमें सभी विभागाध्यक्षों को ऐसी जानकारी को संयोजित करने के लिया कहा गया है।
विज्ञापन


एक सरकारी सूत्र के अनुसार बुकलेट लाने के पीछे उद्देश्य है कि इस समयावधि में जो भी काम हुए हैं उन्हें जनता के बीच लाया जा सके। हम चाहते हैं कि जनता के सामने सारी बातें आ सकें कि सरकार की गैरमौजूदगी में भी हर सरकारी विभाग ने एलजी की अगुवाई में कैसा काम किया है।

यह भी पढ़ें: सील नहीं होंगे रिहायशी इलाकों के उद्योग

ऐसी सभी जानकारियां जुटाकर प्रिंटिंग से पहले एलजी ऑफिस में एलजी की अप्रूवल के लिए भेजी जाएंगी। खबरों के अनुसार दिल्ली के मुख्य सचिव एस के श्रीवास्तव ने डीआईपी को ऐसा सर्कुलर इश्यू करने के लिए कहा है जिससे सभी विभाग जल्द से जल्द सारी मांगी गई जानकारियां उपलब्ध करा दें।

आपको बता दें कि इस तरह का अपने 100 दिन के काम का रिव्यू दिल्ली की हर सरकार करती है। जिसमें वो अपनी उपलब्धियों को दर्शाती है। एक अधिकारी के अनुसार इस बुकलेट में राष्ट्रपति शासन के दौरान दिल्ली में कराए गए सर्वे और उनसे प्राप्त लाभ की भी जानकारी होगी।

अब तक एलजी के निर्देश पर दिल्ली में अनियमितताओं और कमियों को लेकर चार मल्टी-एजेंसी सर्वे कराया जा चुका है। इन सर्वे ने जनता की समस्याओं को समझने में बहुत मदद की है। इन खोजों में खाद्य और आपूर्ति, ट्रांसपोर्ट, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग आदि को ज्यादा महत्व दिया गया था।

गौरतलब है कि एलजी नजीब जंग, राष्ट्रपति शासन के दौरान नियमित रूप से नगर निगम और सरकारी विभाग के अधिकारियों की रिव्यू बैठक करते रहे हैं जिससे सरकार की कार्यप्रणाली सुचारू रूप से चल सके।
विज्ञापन


एक अधिकारी के मुताबिक एक ऐसी ही मीटिंग दिल्ली सचिवालय में 16 अप्रैल को हुई थी जिसमें पिछले दो महीने के कार्यकाल में किए गए काम का विश्लेषण और गर्मियों के दौरान पानी और बिजली पर विशेष ध्यान दिया गया था। ऐसी ही एक मीटिंग आज दिल्ली सचिवालय में होने वाली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें