दिल्ली सरकार ने 16 आईएएस अधिकारी समेत डेढ़ दर्जन अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की। बड़े फेरबदल में मंडलायुक्त अश्वनी
कुमार का ट्रांसफर करके उन्हें पर्यावरण सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं 1996 बैच के आईएएस ए अनबरासू को मंडलायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। इन्हें विकास आयुक्त का अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है। अभी पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षा सूची में थे।
आदेश के अनुसार केआर मीणा को श्रम सचिव, अभिषेक देव व शिवकुमार को अतिरिक्त वैट आयुक्त, चंचल यादव को एनडीएमसी सचिव, निधि श्रीवास्तव को जलबोर्ड में वित्त निदेशक, साक्षी मित्तल को सामाजिक सुविधा संगम में मिशन निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ.अशीष चंद्रा को विकास आयुक्त केपद से हटाकर इन्हें दिल्ली खादी विकास एंड इंडस्ट्रियल बोर्ड का एमडी बनाया गया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त केके जिंदल का ट्रांसफर दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग केसचिव पद पर कर दिया गया है।