फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के लोगों को जल्द मिलेगी मुफ्त वाई-फाई की सुविधा, 11 हजार हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे

Mon, 05 Aug 2019 07:18 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
free wifi
विज्ञापन

दिल्ली सरकार राजधानी में रहने वालों के लिए बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार राजधानी में रहने वालों को मुफ्त वाई-फाई की सुविधा देने की योजना पर काम कर रही है। सरकार की व्यय वित्त समिति ने बीते शुक्रवार इस योजना के लिए मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली कैबिनेट के सामने इस योजना का प्रस्ताव रखा जा सकता है। यहां प्रस्ताव स्वीकार होने के बाद टेलीकॉम कंपनियों के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर निकाले जाएंगे। दिल्ली के लोगों के लिए तैयार की जा रही इस योजना का नाम हॉटस्पॉट मॉडल रखा गया है। इसके तहत पूरे शहर में लगभग 11 हजार हॉटस्पॉट लगवाए जाएंगे। 

योजना के अनुसार दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 100 हॉटस्पॉट लगेंगे। इसके लिए राउटर्स सार्वजनिक जगहों पर लगाए जाएंगे, जैसे मोहल्ला क्लिनिक, पार्क, मार्केट या बिल्डिंग के पास। इनके अलावा बस अड्डों पर भी चार हजार हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


हॉटस्पॉट के आसपास 50 मीटर के रेडियस में लोग वाई-फाई की सुविधा उठा पाएंगे। व्यय वित्त समिति ने इस परियोजना के लिए 99 करोड़ रुपए के आवंटन को मंजूरी दे दी है। इसके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के लोगों को फ्री वाई-फाई देने का वादा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें