दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : पीटीआई
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीती रात जाकिर नगर की बहुमंजिला इमारत में आग लगने की घटना में मरने वालों के परिजनों को पांच लाख रुपए की मुआवजा राशि देने का एलान किया है। इसके साथ ही घटना में घायल लोगों को भी दो लाख रुपए देने का एलान किया गया है।
बता दें कि सोमवार देर रात दिल्ली के जाकिर नगर इलाके में एक चार मंजिला इमारत में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जिस इमारत में आग लगी उसमें लगभग 8 फ्लैट हैं।
आग इतनी जबरदस्त थी कि कई लोगों को निकलने का मौका ही नहीं मिला और इस घटना में कुछ लोगों की जलकर मौत हो गई। चश्मदीद बताते हैं कि जिस वक्त आग लगी कुछ लोगों ने चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। उनमें से भी कुछ लोगों की मौत हुई है।