दिल्ली में बीते कुछ समय से कोरोना के मामले काफी बढ़ गए हैं ऐसे में आज होने वाली बैठक में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क की अनिवार्यता का एलान किया जा सकता है।
राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने बैठक बुलाई थी जिसमें हालात से निपटने के लिए रणनीति बनाई गई है। बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बैठक के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बैठक के बाद कहा कि कोविड 19 के हालात को लेकर दिल्ली सरकार अलर्ट पर है और हालात का बारीकी से जायजा ले रही है।
सैंपलों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। अब तक कुछ भी घबराने वाली बात नहीं है, वायरस के नए वेरिएंट की भी मॉनीटरिंग चल रही है। जिन लोगों को फ्लू जैसे लक्षण हैं उन्हें अस्पताल आते वक्त मास्क पहनना अनिवार्य होगा और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।