फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क-सैनिटाइजर की मनमानी कीमत वसूलने वालों के खिलाफ सख्त दिल्ली सरकारः इमरान हुसैन

Tue, 17 Mar 2020 01:08 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन ने की बैठक
-कहा-जमाखोरी और कालाबाजारी नहीं हो सकती
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच मास्क और सैनिटाइजर की मनमानी कीमत वसूलने वाले पर दिल्ली सरकार सख्त है। सोमवार को दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन ने आदेश जारी किया कि एमआरपी से ज्यादा कीमत वसूलने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। किसी को भी वस्तुओं पर दर्ज एमआरपी से अधिक कीमत वसूलने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली सरकार के मंत्री ने सोमवार को लीगल मेट्रोलॉजी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस के मद्देनजर बैठक की। इसमें फेस मास्क, सर्जिकल मास्क और सैनिटाइजर समेत कोरोना वायरस की रोकथाम में इस्तेमाल होने वाली दूसरी वस्तुओं व दवाओं की बिक्री की समीक्षा की गई। इमरान हुसैन ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में तत्काल फील्ड अधिकारियों की तैनाती करें। इससे घटिया सामान व एमआरपी से ज्यादा कीमत लेने से जुड़ी शिकायतों की मौके पर जांच की जाएगी।

इमरान हुसैन के मुताबिक, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सैनिटाइजर को आवश्यक वस्तु घोषित किया गया है। ऐसे में इसकी जमाखोरी और कालाबाजारी नहीं हो सकती। एमआरपी से ज्यादा कीमत लेना भी गैर-कानूनी है। ऐसा करने वाले खुदरा विक्रेताओं, निर्माताओं व कारोबारियों पर लीगल मेट्रोलॉजी अधिनियम, 2009 और पैकेज्ड कमोडिटीज रूल्स, 2011 के तहत केस दर्ज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें