फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : एमसीडी के अस्पतालों में भी होगी सैंपल कलेक्शन की सुविधा

Mon, 16 Mar 2020 11:02 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के सैंपल कलेक्शन का काम जल्द ही दिल्ली सरकार व एमसीडी के अस्पतालों में भी शुरू होने वाला है। सोमवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की बैठक में इन अस्पतालों में भी सैंपल कलेक्शन का काम शुरू करने को कहा गया। कम से कम समय में लोगों के सैंपल कलेक्ट करने की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने यह फैसला लिया है। 
विज्ञापन


अभी दिल्ली में कोरोना के संदिग्ध मरीजों के सैंपल कलेक्शन की सुविधा सिर्फ सफदरजंग और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में है, जबकि दिल्ली में सैंपल की जांच केवल एम्स और नैशनल सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) में की जा रही है। आईसीएमआर के अनुसार, सैंपल जांच के लिए दिल्ली में दो और लैब जल्द शुरू की जाएंगी, एक लेडी हार्डिंग अस्पताल में और दूसरी आर्मी अस्पताल में। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें