फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने BJP-कांग्रेस से मांगा सुझाव: पर्यावरण मंत्री ने लिखा पत्र, कहा- प्रदूषण कम करने के लिए दें राय

Tue, 03 Sep 2024 08:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मंत्री ने पत्र में लिखा कि सरकार के प्रयास से दिल्ली में प्रदूषण स्तर घट रहा है। साल 2012-14 से 2021-23 तक में दिल्ली के प्रदूषण के स्तर में 45 फीसदी की कमी आई है।
विज्ञापन
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय - फोटो : X: @AamAadmiParty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में सर्दियों के दौरान बढ़ते प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए सरकार ने भाजपा और कांग्रेस से सुझाव मांगा है। इसे लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


मंत्री ने पत्र में लिखा कि सरकार के प्रयास से दिल्ली में प्रदूषण स्तर घट रहा है। साल 2012-14 से 2021-23 तक में दिल्ली के प्रदूषण के स्तर में 45 फीसदी की कमी आई है। सरकार दीर्घकालिक और अल्पकालिक योजना बनाकर इस दिशा में काम कर रही है। समर एक्शन प्लान और विंटर एक्शन प्लान बनाकर सभी प्रदूषण को कम करने में सफलता पायी। ईवी पॉलिसी के तहत दिल्ली में लोग करीब 13 से 16 फीसदी निजी इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीद रहे हैं। 24 घंटे बिजली की गारंटी देकर हमने जनरेटर का धुंआ दिल्ली के बाहर किया। इसके अलावा हमने दिल्ली में फॉरेस्ट कवर बढ़ाया।

Trending Videos

सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए कृत्रिम वर्षा कराने के लिए तैयार है। इसे लेकर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखा गया है। मंत्री ने लिखा कि सीएसई के रिपोर्ट के अनुसार 31 फीसदी प्रदूषण के लिए दिल्लीवासी जिम्मेदार हैं। जबकि अन्य प्रदूषण एनसीआर राज्यों से आता है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार तीन पहलुओं के आधार पर काम कर रही है। इसमें सरकार द्वारा उठाए जाने वाले कदम, पड़ोसी राज्यों से सहयोग प्राप्त करना और केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करना शामिल होंगे। मंत्री ने पत्र में लिखा कि तीनों बिंदुओं पर सकारात्मक सुझाव दें। इनकी मदद से दिल्ली के प्रदूषण को कम करने में मदद मिल सकेगी। सुझाव जल्द दें जिन्हें एक्शन प्लान में शामिल कर सकें। हमारा मकसद दिल्ली के प्रदूषण को कम करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें