फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Corona News: दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात होंगे शिक्षक, सुनिश्चित करेंगे- यात्री कोरोना नियमों का पालन करें

Mon, 26 Dec 2022 07:11 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

विदेश से भारत आ रहे यात्रियों को कोविड से बचाव के लिए गाइडलाइंस का पालन करने को प्रेरित करने के लिए शिक्षकों को तैनात किया जाएगा। इस दौरान स्कूलों में शीतकालीन अवकाश चलेंगे। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई का भी नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों- खासकर विदेश से आने वाले यात्रियों से कोरोना गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को तैनात किया जाएगा। एयरपोर्ट पर 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक 16 दिनों के लिए शिक्षक एयरपोर्ट पर तैनात होकर यह सुनिश्चित करेंगे कि यात्री कोरोना गाइडलाइंस का पालन कर रहे हों।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विदेश से भारत आ रहे यात्रियों को कोविड से बचाव के लिए गाइडलाइंस का पालन करने को प्रेरित करने के लिए शिक्षकों को तैनात किया जाएगा। इस दौरान स्कूलों में शीतकालीन अवकाश चलेंगे। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई का भी नुकसान नहीं होगा।

विदेश से आने वाले यात्रियों में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। एयरपोर्ट के बाहर आम लोगों में घुलने-मिलने पर कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यह पहल की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें