फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमेट्रिक से पकड़े गए 72 शिक्षक: डीएसएसएसबी में पेपर किसी और ने दिया नौकरी कोई और कर रहा था, नोटिस जारी

Sat, 06 Aug 2022 12:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अब शिक्षा निदेशालय ने इन्हें नौकरी से निष्कासन का नोटिस जारी किया है। दरअसल शिक्षकों को सभी औपचारिकताएं पूरी करने केबाद नियुक्ति आदेश जारी कर उन्हें आवंटित स्कूल में एक माह केभीतर पद संभालने के लिए कहा गया। शिक्षकों ने स्कूल में नियुक्ति ले ली थी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बीते एक साल से कार्यरत 72 शिक्षकों को बायोमेट्रिक और फोटोग्राफ का मिलान ना होने के कारण नौकरी से निष्कासित करने का नोटिस जारी किया गया है। यह शिक्षक बायोमेट्रिक केकारण पकड़े गए। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड(डीएसएसएसबी) की ओर से आयोजित परीक्षा में कोई और बैठा और नौकरी कोई और कर रहा था। 
विज्ञापन


अब शिक्षा निदेशालय ने इन्हें नौकरी से निष्कासन का नोटिस जारी किया है। दरअसल शिक्षकों को सभी औपचारिकताएं पूरी करने केबाद नियुक्ति आदेश जारी कर उन्हें आवंटित स्कूल में एक माह केभीतर पद संभालने के लिए कहा गया। शिक्षकों ने स्कूल में नियुक्ति ले ली थी। 

डीएसएसएसबी ने फरवरी 2021 से अप्रैल 2021 तक बायोमेट्रिक सत्यापन किया। डीएसएसएसबी ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट में बताया कि विभिन्न पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक और फोटोग्राफ का मिलान नहीं हो रहा।
विज्ञापन


इसकेबाद इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई थी।  कमेटी ने डीएसएसएसबी की रिपोर्ट को जांचने के बाद अपनी रिपोर्ट में बताया कि परीक्षा में सही उम्मीदवार की जगह किसी और ने परीक्षा दी। इन शिक्षकों ने तीन साल पहले 2019 में ज्वाइन किया था। पूरे मामले को देखते हुए शिक्षा निदेशक ने निष्कासन नोटिस जारी कर कहा है कि क्यों ना इन्हें निष्कासित कर दिया जाए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें