फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने एंबुलेंस की संख्या बढ़ाकर कोरोना की मृत्यु दर को किया कम, 160 से बढ़ाकर 600 किया रोगी-वाहन

Sat, 22 Aug 2020 02:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने एंबुलेंस की संख्या बढ़ाकर कोरोना की मृत्यु दर को कम किया है। राजधानी में बीते चार महीने में करीब 440 एंबुलेंस बढ़ाई। इससे मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। संक्रमण से हो रही मौतों के आंकड़े को कम करने में यह एक अहम रणनीति साबित हुई है। 

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि मई में दिल्ली में 160 एंबुलेंस थी। फिलहाल इसकी संख्या करीब 600 हो गई है। एंबुलेंस बढ़ाने से इनका मरीजों के पास पहुंचने का समय भी 55 से घटकर 18 मिनट रह गया है। अब किसी भी मरीज के कॉल करने पर 18 मिनट के भीतर एंबुलेंस उसके पास पहुंच जाती है। मौत के आंकड़ो को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने एक समिति बनाई थी। समिति की सिफारिश में कहा गया था कि मौत के आंकड़ो को कम करने के लिए एंबुलेंस की संख्या बढ़ानी होगी। इसके बाद  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संबंधित अधिकारियों को कैट्स एंबुलेंस की संख्या बढ़ाने और इनके रिस्पॉस समय को कम करने के आदेश दिए थे। 

स्पेशल वॉर रूम का किया गया गठन
दिल्ली सरकार ने कोविड मरीजों की आने वाली कॉल को प्राप्त करने के लिए एक स्पेशल वॉर रूम का गठन किया गया। टेलीफोन लाइनों में भी वृद्धि की गई, ताकि जल्द से जल्द एंबुलेंस को सूचित किया जा सके। वर्तमान में 30 फोन लाइनों पर लोगों की कॉल को प्राप्त किया जा रहा है। 
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने के 10 मीनट के भीतर भर्ती हो रहे हैं मरीज
 दिल्ली सरकार के मुताबिक, मई जून में इस प्रकार की काफी शिकायतें मिली थीं कि मरीज को अस्पताल पहुंचने के बाद एंबुलेंस में ही घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इससे उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा था। इसको देखते हुए सभी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिया गया कि मरीज को अस्पताल पहुंचने के 10 मिनट के अंदर भर्ती किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें