फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने मेट्रो किराया बढ़ाने पर लगाई रोक, DMRC अपने फैसले पर अटल

Fri, 29 Sep 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी 10 अक्तूबर से मेट्रो किराया बढ़ोतरी के फैसले को लेकर पांच महीने से चुप बैठी दिल्ली सरकार हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इसका विरोध जताते हुए परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से मामले में रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन


इसके बाद परिवहन मंत्री ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक मंगू सिह के साथ बैठक की। परिवहन मंत्री ने किराया बढ़ाने पर रोक का आदेश दिया है, दूसरी तरफ डीएमआरसी किराया बढ़ाने के अपने फैसले पर अटल है।

दिल्ली सचिवालय में डीएमआरसी प्रमुख मंगू सिंह की परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के साथ एक घंटे से ज्यादा देर तक बैठक हुई। परिवहन मंत्री ने कहा कि डीएमआरसी प्रमुख से दूसरे चरण के प्रस्तावित किराये पर रोक लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई में ही हो गई थी अक्टूबर वाली बढ़ोतरी की घोषणा

दिल्ली मेट्रो
जब परिवहन मंत्री से पूछा गया कि दूसरे चरण की किराये बढ़ोतरी की घोषणा डीएमआरसी ने मई में पहले चरण की किराया बढ़ोतरी के दौरान कही थी, तब सरकार ने क्यों विरोध नहीं जताया।

इस पर परिवहन मंत्री ने कहा कि मई में हमारे तत्कालीन परिवहन मंत्री ने चिट्ठी लिखकर किराया बढ़ोतरी पर विरोध जताया था। जब उनसे पूछा गया कि किराया निर्धारण समिति जो मेट्रो का किराया तय करती है, उसमें दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव भी होते है।   यही वजह थी क‌ि परिवहन मंत्री इस पर साफ-साफ कुछ भी कहने से बचते रहे। उधर, बैठक से बाहर निकले मंगू सिंह ने कहा कि किराया अपने तय समय के अनुसार ही बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें