फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्वास के बहाने दिल्ली सरकार पर लगा दंगों की साजिश का आरोप 

Thu, 12 May 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली सरकार पर शाहजहांनाबाद रीडेवेलपमेंट के नाम पर हाईकोर्ट को गुमराह करने और दंगे करवाने की साजिश का आरोप लगाया है। कमेटी ने पुलिस को दी शिकायत में मुख्यमंत्री केजरीवाल, मंत्री सतेन्द्र जैन व विधायक अलका लांबा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


कमेटी अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके व महासचिव मनजिन्दर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग ने चांदनी चौक स्थित भाई मतिदास चौक को हेरिटेज संपत्ति मानकर वहां बोर्ड लगा रखा है।

वहीं दूसरी ओर हाईकोर्ट में इसे सरकार ने अनाधिकृत बताया है। जिस वजह से शीशगंज गुरुद्वारे में बना प्याऊ तोड़ा गया था। केजरीवाल ने 1 अप्रैल को शाहजहांनाबाद रीडेवेलपमेंट कॉरपोरेशन के अधिकारियों के साथ अल्का लांबा की मौजूदगी में बैठक की थी और चांदनी चौक के अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम समेत सतेंद्र जैन और अलका लांबा के खिलाफ भी शिकायत

Arvind Kejriwal
जब एक विभाग भाई मतिदास चौक को हेरीटेज का दर्जा देकर वहां बोर्ड लगा रहा है तो अन्य विभाग उसे कैसे अनाधिकृत निर्माण बता रहा है। स्पष्ट है कि दिल्ली सरकार इस प्रकार की कार्रवाई कर देशभर के सिख समुदाय की भावनाओं को भड़काकर दंगे करवाने की साजिश कर रही है ताकि पंजाब के चुनावों में फायदा लिया जा सके।

नॉर्थ एवन्यु थाने में कमेटी ने शिकायत देकर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, लोक निर्माण विभाग मंत्री सत्येन्द्र जैन, विधायक एवं शाहजहांनाबाद रीडेवेलपमेंट कॉरपोरेशन की निदेशिका अलका लांबा के खिलाफ दंगा भड़काने की साजिश रचने के आरोप में गंभीर धाराओं में मुकद्मा दर्ज करने की मांग की है। 

कमेटी ने इन तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 153ए, 295ए, 499, 500 तथा 501 धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की शिकायत दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें