फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने कोरोना से लड़ाई के लिए लांच की वेबसाइट, लोगों को गलतफहमी से बचाकर दी जाएगी सही जानकारी

Wed, 29 Apr 2020 01:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने कोरोना से लड़ाई के लिए लांच की वेबसाइट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 से जुड़ी सभी सूचनाओं को एक प्लेटफार्म से अपडेट करने के लिए मंगलवार को एक वेबसाइट लांच की। delhifightscorona.in नाम की वेबसाइट पर दिल्ली के सभी कंटेनमेंट जोन, टेस्टिंग सुविधा, राशन की दुकान, अस्थायी राहत केंद्र और हंगर राहत केंद्र से जुड़ी जानकारियां अपलोड की गई हैं। इस पर राशन ई-कूपन और ई-पास के आवेदन करने के लिए भी एक एकल खिड़की की व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि महामारी के बारे में लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना जरूरी है। वेबसाइट लांच करने का उद्देश्य है कि लोगों को उनकी जरूरत की सूचनाएं पहुंचती रहे। इससे बिना किसी गलतफहमी के कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही लड़ाई लड़ी जा सकेगी। दिलचस्प यह कि दिल्ली के कोरोना योद्धाओं को धन्यवाद देने के लिए वेबसाइट के होम पेज पर दिल्ली फाइट्स कोरोना का संदेश दिया गया है।

वेबसाइट का ए टू जेड कंटेनमेंट जोन :  इसमें दिल्ली के सभी कंटेनमेंट जोन या कोविड-19 के हॉटस्पॉट को शामिल किया गया है। सरकार द्वारा चिह्नित किए गए स्थानों का भी पूरा अपडेट है। इसी खंड में आपरेशन शील्ड के बारे भी बताया गया है।
विज्ञापन


परीक्षण सुवधाएं : इसमें दिल्ली सरकार की तरफ से बनाए गए कोविड-19 परीक्षण केंद्रों और निजी केंद्रों की एक सूची है। उस केंद्र का स्थान जानने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति को केंद्र के नाम पर क्लिक करना होगा और वह स्थान गूगल मैप में दिखाया जाएगा।

जरूरी सेवाओं की गूगल मैपिंग : वेबसाइट के इस भाग में दिल्ली की सभी राशन दुकानों, अस्थायी राहत केंद्रों और भूख राहत केंद्रों की सूची और स्थान दिए गए हैं। इसमें 2000 से अधिक राशन दुकानों की सूची है, जिन्हें निर्वाचन क्षेत्रवार भी खोजा जा सकता है। अस्थायी राहत केंद्रों के भाग में 62 केंद्रों की सूची के साथ उनके स्थान भी दिए गए हैं। इसी तरह भूख राहत केंद्र के लिए एक अलग खंड है।

ई-पास : कोई भी व्यक्ति इस वेबसाइट के माध्यम से राशन, यात्रा ई-पास या ई-कूपन के लिए आवेदन कर सकता है। यदि कोई व्यक्ति ई-पास या ई-कूपन के लिए आवेदन कर चुका है तो उस की स्थिति जांच सकता है।

मिलेंगे सामान्य सवालों के जवाब
वेबसाइट पर कोरोना वायरस के सामान्य लक्षण, आशंका होने पर उठाए जाने वाले कदमों, संक्रमण से बचने के तरीकों, स्क्रीनिंग और परीक्षण केंद्र, खाद्य और राशन वितरण, ई-पास लेने के तरीके, जरूरतमंदों के लिए आर्थिक राहत, स्वयं सहायता देने से जुड़े बहुत सामान्य से सवाल अपलोड हैं, इससे लोगों को उनका जवाब मिलेगा।

संक्रमण से जुड़े जरूरी अपडेट
वेबसाइट पर कोरोना वायरस से जुड़े अपडेट भी हैं। इसमें कुल मामले, दिन विशेष में रिपोर्ट किए गए नए केस, ठीक हुए रोगियों की संख्या व इससे हुई मौतों की संख्या शामिल है। दूसरी तरफ इस पर दिल्ली में हुई जांच का आंकड़ा भी है, जिसमें एक दिन में कोविड-19 का पता लगाने के लिए दिल्ली में किए गए परीक्षणों की कुल संख्या, नकारात्मक मामलों की कुल संख्या, उन जांचों की संख्या जिनका परिणाम लंबित हैं और प्रति लाख परीक्षण आदि जानकारियां हैं।

हेल्पलाइन नंबर और वीडियो संदेश
वेबसाइट पर व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जो 88-0000-77-22 है। यह दिल्ली सरकार का कोविड-19 हेल्पलाइन नंबर है। आखिर में एक वीडियो मैसेज भी है। इसमें कोविड-19 बीमारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें