स्वास्थ्य आपातकाल घोषित होने के बाद रविवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत लोगों से अपील की है कि सुबह शाम व्यायाम न करें, जहां तक संभव हो घर में ही रहें।
इस प्रदूषण से लोगों को सांस से जुड़ी तकलीफ और बीमारी हो सकती हैं। सड़क किनारे रेहड़ी लगाने वाले, पुलिस, ऑटो व रिक्शा चालक आदि को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। वहीं महिलाओं से अपील की गई है कि रसोई में गैस की बजाय बिजली उपकरणों का अधिक इस्तेमाल करें।
क्या करें
- नजदीकी डॉक्टर से संपर्क में रहें।
- दिल, फेफड़े इत्यादि के रोगी अपनी दवा नियमित लेते रहें
- केवल एन 95 मास्क का ही इस्तेमाल करें।
- सार्वजनिक यातायात साधनों का इस्तेमाल ज्यादा करें।
- जहां तक संभव हो रसोई में बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करें।
क्या न करें
- पत्तियां, लकड़ी, गोबर इत्यादि न जलाएं।
- भारी जाम वाले इलाके में न जाएं।
- सुबह शाम दौड़, सैर, व्यायाम न करें।
- बीड़ी, सिगरेट का सेवन कतई न करें।
- गर्भवती महिलाएं, बच्चे, कमजोर और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें।