फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने शहीद जवान के परिवार को दी एक करोड़ रुपये की सहायता राशि

Mon, 11 Oct 2021 04:43 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम शहीदों की जान की कीमत तो नहीं लगा सकते, लेकिन जो भी संभव होगा, वह सब शहीदों के परिवारों के लिए करेंगे। सरकार ने इसके पहले भी दिल्ली पुलिस और भारतीय सेना के कई शहीद जवानों की परिवार को आर्थिक सहायता पहुंचाई है...
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने भारतीय वायु सेना के शहीद जवान सुनित मोहंती के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता पहुंचाई है। सोमवार को आम आदमी पार्टी विधायक ने शहीद सुनित मोहंती के पिता और मां को सहायता राशि का चैक सौंपा। इस अवसर पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम शहीदों की जान की कीमत तो नहीं लगा सकते, लेकिन जो भी संभव होगा, वह सब शहीदों के परिवारों के लिए करेंगे। सरकार ने इसके पहले भी दिल्ली पुलिस और भारतीय सेना के कई शहीद जवानों की परिवार को आर्थिक सहायता पहुंचाई है। वायु सेना में कार्यरत सुनित मोहंती 3 जून 2019 को एयरक्राफ्ट दुर्घटना में शहीद हो गए थे।

विज्ञापन


इससे पहले केजरीवाल सरकार की तरफ से शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के शहीद एसीपी संकेत कौशिक, दिल्ली पुलिस के शहीद कॉन्स्टेबल विकास कुमार, शहीद सिविल डिफेंस कार्यकर्ता प्रवेश कुमार, एयरफोर्स के शहीद स्क्वाड्रन लीडर मीत कुमार और वायु सेना के शहीद राजेश कुमार के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें