फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली सरकार हीटवेव से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पॉलीक्लिनिकों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी हीटवेव से जुड़े मामलों के लिए उपचार की विशेष व्यवस्था
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। हीटवेव संबंधी तैयारियों को लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को लोकनायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल का जायजा लिया। अस्पताल में आपातकालीन बुनियादी ढांचे और मरीजों की देखभाल संबंधी सभी तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में हीटवेव और गर्मी से संबंधित पीड़ित मरीजों के लिए विशेष गर्मी से संबंधित बीमारी वार्ड बनाया गया है। इसमें हीटवेव से प्रभावित मरीजों को समय पर विशेष मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने के लिए इलाज के विशेष इंतजाम हैं। मरीजों के लिए स्टेप डाउन रिकवरी प्रबंधन भी शामिल है। आपात स्थितियों से निपटने के लिए दिल्ली स्वास्थ्य प्रणाली के तहत सभी सरकारी अस्पतालों, पॉलीक्लिनिकों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में व्यापक स्तर पर सभी तरह की जरूरी व्यवस्थाएं करने और उन्हें अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन


गर्मी से जुड़ी समस्या के मरीज पहुंच रहे

उन्होंने बताया कि डॉक्टर्स, विशेषज्ञ टीमें, आईसीयू स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मी हीटवेव से संबंधित मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम और तैयार हैं। किसी भी तरह की संभावित बढ़ोतरी से निपटने के लिए पर्याप्त बेड, आईसीयू सुविधाएं और आपातकालीन सहायता प्रणालियां तैयार रखी गई हैं। एक मामले का जिक्र करते स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पतालों में बहुत ज्यादा शारीरिक तापमान और गर्मी से जुड़ी गंभीर समस्याओं के मरीज पहुंचे हैं।
विज्ञापन


धूप के संपर्क में आने से बचें

स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से आग्रह किया है कि वह लंबे समय तक सीधी धूप और अत्यधिक गर्मी के संपर्क में आने से बचें। कमजोरी, चक्कर आना, बेचैनी, डिहाइड्रेशन, बुखार या गर्मी से संबंधित कोई अन्य बीमारी जैसे कोई भी लक्षण महसूस हों तो वह तुरंत पास के सरकारी अस्पतालों, पॉलीक्लिनिकों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जाकर तुरंत मेडिकल सहायता लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें