फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये दोस्ती नहीं तोड़ेंगे': वो मुझे ठग कहते हैं... लेकिन केजरीवाल सबसे बड़े घोटालेबाज, सुकेश का एक और चिट्ठी बम

Sat, 04 Mar 2023 09:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सुकेश ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर गरीब बच्चों की पढ़ाई में घोटाला करने का आरोप लगाया है। सुकेश ने दावा किया है कि पहले बच्चों को टैबलेट बांटे जाने को लेकर जो मसौदा तैयार हुआ था, उसका टेंडर 20 फीसदी ज्यादा में देने के लालच पर दूसरी कंपनी को दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठगी मामले में मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर चिट्ठी लिखकर दिल्ली के मुख्यमंत्री पर स्टेशनरी घोटाले का आरोप लगाया है। अपने वकील के जरिए मीडिया को भेजे पत्र में सुकेश ने केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


सुकेश ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर गरीब बच्चों की पढ़ाई में घोटाला करने का आरोप लगाया है। सुकेश ने दावा किया है कि पहले बच्चों को टैबलेट बांटे जाने को लेकर जो मसौदा तैयार हुआ था, उसका टेंडर 20 फीसदी ज्यादा में देने के लालच पर दूसरी कंपनी को दिया गया। 



उसने कहा कि टैबलेट उसके जरिये एक चाइनीज कंपनी से खरीदे जा रहे थे, लेकिन दूसरी कंपनी ने 20 फीसदी ज्यादा कमीशन देने का लालच दिया तो केजरीवाल सरकार ने टेंडर मुझे न देकर किसी दूसरे को देने का फैसला कर लिया था। 
विज्ञापन


सुकेश ने लिखा है कि केजरीवाल उसे ठग कहते हैं, लेकिन वह सबसे बड़े घोटालेबाज हैं। उसने अलग-अलग अनुबंध के जरिये केजरीवाल पर एक हजार करोड़ रुपये का कमीशन लेने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

उसने लिखा है कि अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन ने उसे पार्टी के लिए फंड जुटाने के लिए कहा था। उसने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल और जेल में बंद सत्येंद्र जैन ने छह साल पहले उसके जन्मदिन पर शोले के मशहूर गीत ये दोस्ती नहीं तोड़ेंगे समर्पित किया था। साथ ही उसे मध्य पूर्व के देशों और दक्षिण भारत से फंड जुटाने के लिए कहा था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें