फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanjhawala Case: अंजलि मौत मामले में आया नया मोड़, पांच नहीं सात हैं आरोपी, दीपक नहीं अमित कर रहा था ड्राइव

Thu, 05 Jan 2023 02:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मामले की जांच के लिए कुल 18 टीमें बनाई गई हैं जो दिनरात काम कर रही हैं। जांच में पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया है जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
डॉ. सागर प्रीत हुड्डा (स्पेशल सीपी दिल्ली पुलिस) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल पर हुए दिल्ली में हुए कंझावला कांड को लेकर आज पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें कई नए खुलासे हुए हैं। गुरुवार को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने प्रेस विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने दो नए आरोपियों से लेकर दुर्घटना की सटीक टाइमिंग क्या थी इसके बारे में भी बताया। नीचे पढ़ें पुलिस ने क्या-क्या नए खुलासे किए...
विज्ञापन


 
  • दिल्ली पुलिस की 18 टीमें मामले की जांच में लगी हैं।
  • पुलिस हर गवाह व पक्ष से गहनता से पूछताछ कर रही है।
  • वारदात की रात कार दीपक नहीं अमित चला रहा था।
  • अमित के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था।
  • मामले में पुलिस दो अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। इसके चलते अब मामले में कुल 7 आरोपी हैं।
  • दो नए आरोपियों के नाम आशुतोष व अंकुश खन्ना है। आशुतोष वही है जिसकी बलेनो आरोपी ले गए थे और अंकुश, आरोपी अमित का भाई है।
  • पुलिस ने बताया कि आशुतोष को पुलिस से गलत जानकारी साझा करने के लिए आरोपी बनाया गया है। उसी ने कहा था कि दीपक कार ले गया था और वो कार चला रहा था।
  • वहीं अंकुश को पुलिस ने इसलिए आरोपी बनाया है क्योंकि आरोपी भाई अमित से घटना के बारे में सब जानकर उसी ने कार किसी और के चलाने वाली बात प्रसारित करने को कहा था।
  • जरूरत पड़ने पर पुलिस नार्को टेस्ट भी करा सकती है।
  • जब पुलिस से अंजलि के शराब पीने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसकी पुष्टि फाइनल पोस्टमार्टम में ही होगी।
  • आरोपियों और अंजलि के बीच कोई कनेक्शन नहीं था।
  • आरोपियों और निधि के बीच भी कोई कनेक्शन नहीं था।
  • घटना रात 2.04 बजे से लेकर 2.06 बजे के बीच हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें