पूर्वी दिल्ली में बड़ा हादसा हुआ है। शुक्रवार को गाजीपुर में कूड़े का पहाड़ अचानक धंस गया। हादसे के बाद कूड़े के चपेट में कई गाड़ियां आ गई हैं। हादसे में सात लोगों के प्रभावित होने की सूचना है। जिसमें से एक महिला और एक युवक की मौत हो गई है। बाकी पांच लोगों को जिंदा निकाल लिया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है।
बताया जाता है कि दोपहर करीब ढाई बजे भारी बारिश के चलते कूड़े का पहाड़ धंस गया। इसके ऊपर का एक हिस्सा कोंडली नहर में जा गिरा। जिससे नाले का पानी पास से गुजर रही सड़क पर आ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि कई लोग नाले में बह गए।
हादसे के बाद लगा भयंकर जाम
हादसे में 7 गाड़ियां भी नाले में गिर गई हैं। जिसमें से 3 बाइक, एक स्कूटी और एक कार को निकाल लिया गया है। मलबे की चपेट में कुछ मवेशी भी आ गए हैं। हादसे के कारण इस रूट पर भयंकर जाम लगा हुआ है। ऐसे में इधर से आने-जाने वाले लोग आनंद विहार से होकर जाएं।
कूड़े के अंदर बन गई थी गैस
चश्मदीदों के मुताबिक, ऐसा लग रहा था जैसे कूड़े के अंदर कोई गैस बन गई थी। जिस वजह से कूड़े के पहाड़ का एक हिस्सा लोगों पर गिर गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने नहर में कूदकर कुछ लोगों को बचाया तो कुछ लोगों ने कूड़े में दबे लोगों को बाहर निकाल लिया।
मेयर ने दिए जांच के आदेश
पूर्वी दिल्ली नगर निगम की मेयर नीमा भगत ने गाजीपुर सेनेटरी लैंडफिल हादसे में नगर निगम को क्लीन चिट दी है। उन्होंने हादसे की जांच के आदेश देते हुए कहा कि नगर निगम निरंतर सेनेटरी लैंडफिल पर कूड़े के ढेर लगने के मामले को लेकर चिंतित रही है। नगर निगम ने नई साइट बनाने के लिए कई बार दिल्ली सरकार एवं डीडीए से भूमि मांगी है। मगर उसे अभी तक भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसके अलावा नगर निगम ने गाजीपुर सेनेटरी लैंडफिल पर कूड़े का उपयोग एनएच-24 के निर्माण में करने का सुझाव दिया था। उन्होंने निगमायुक्त से हादसे की जांच रिपोर्ट जल्द देने का आदेश दिया है।
घटनास्थल पर पहुंचे केजरीवाल-सिसोदिया
घटनास्थल का जायजा लेने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी पहुंच चुके हैं। हादसे के बारे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'कूड़े के अंदर कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। उनकी तलाश के लिए लाइफ डिटेक्टिंग मशीन मंगवाई जा रही है। दिल्ली सरकार का पजेशन बोर्ड एमसीडी को यहां कूड़ा नहीं डालने के लिए नोटिस दे चुका है। हम उपराज्यपाल से मिलकर एमसीडी पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे कि यहां कूड़ा न डाला जाए।'
#UPDATE Delhi's Ghazipur: One body recovered from Kondli canal, confirms Delhi Police. Rescue operations underway. pic.twitter.com/2DKizkIJ8I
— ANI (@ANI) September 1, 2017
#LatestVisuals: Rescue operations underway in #Delhi's Ghazipur area where a garbage dump caved in. pic.twitter.com/GRMgGEbkfL
— ANI (@ANI) September 1, 2017
5 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
मयूर विहार के एसडीएम अजय अरोड़ा के मुताबिक, गाजीपुर हादसे में प्रभावित हुए 7 लोगों में से 5 को जिंदा निकाल लिया गया है। 2 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें स्कूटी सवार एक लड़की शामिल है।
Two bodies have been recovered, five persons rescued: Ajay Arora, SDM, Mayur Vihar. pic.twitter.com/8F20SChLJT
— ANI (@ANI) September 1, 2017
#Visuals: Rescue operation by NDRF team underway in #Delhi's Ghazipur area where a garbage dump caved in. pic.twitter.com/RU9MnZBi7v
— ANI (@ANI) September 1, 2017