बच्चियों को देखने अस्पताल पहुंचे केजरीवाल और सिसोदिया।
दिल्ली के तुगलकाबाद कंटेनर में रसायन लीकेज को रोकने के लिए कृत्रिम बारिश का सहारा लेना पड़ा। नेशनल डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स (एनडीआरएफ) ने रसायन लीकेज वाली जगह से करीब 60 से 70 मीटर के एरिया में कृत्रिम बारिश का सहारा लिया।
उसके बाद रसायन का प्रभाव कम होना शुरू हुआ। सुबह करीब 10:30 बजे पहुंची एनडीआरएफ की टीम दोपहर बाद चार बजे तक वहीं रूकी।
एनडीआरएफ टीम के मुताबिक लीकेज दो जगह हुई थी। पहली पार्किंग वाली जगह जहां कंटेनर खड़ा होता है दूसरा सुबह करीब चार बजे जब कंटेनर डिपो से निकल रहा था तो गेट पर हुआ था।
हालांकि गेट पर लीकेज पार्किंग वाली जगह से कम था। पहले टीम ने दोनों ही जगह पर मिट्टी डाली मगर रसायन का प्रभाव हवा में खत्म नहीं होने पर वहां कृत्रिम बारिश का सहारा लेना पड़ा।