दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद के प्रह्लादपुर इलाके में शनिवार को कंटेनर से हुए गैस रिसाव दहशत मचाई। पास के स्कूल की कुल 475 छात्राएं और शिक्षिकाएं इसकी चपेट में आई गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल कोई भी छात्रा गंभीर नहीं है।
कंटेनर से जिस गैस का रिसाव हुआ था उस गैस का नाम 2-Chloro-5-(chloromethyl)pyridine यानी क्लोरो मिथाइल पिरीडाइन है। ये गैस काफी खतरनाक होती है।
- इस गैस के प्रभाव में आना काफी हानिकारक साबित हो सकता है। जानवरों पर किए गए परीक्षण से पता चलता है कि इस गैस की 150 ग्राम मात्रा की इंसान को काफी हद तक नुकसान पहुंचा सकती है।
- इस गैस के सीधे संपर्क में आने से मुंह के आसपास, गले और भोजन नली में जलन महसूस होने लगती है।
-इस गैस के संपर्क में आने से आंखों में तेज जलन होने लगता है। ये गैस आंखों को काफी हद तक नुकसान पहुंचा सकती है। कुछ मामलों में इससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है।
- गैस के सीधे संपर्क में आने के बाद आंखों में जलन के साथ दर्द, आंसू आना, देखने में परेशानी की शिकायत होती है।
- इस गैस से शरीर की त्वचा जल जाती है। त्वचा पर चकत्ते भी पड़ सकते हैं।
- शरीर का कोई भी कटा हुआ भाग या घाव यदि इस गैस के सीधे संपर्क में आ जाए तो यह काफी घातक साबित हो सकता है।