दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार में जल मंत्री के पद से हटाए जाने के बाद कपिल मिश्रा ने मुखर होकर बगावत का बिगुल बजा दिया है। अपने बयान में साफ किया कि दिल्ली के टैंकर घोटाले में उनकी रिपोर्ट में शामिल कुछ नामों को उन्होंने शनिवार को ही अरविंद केजरीवाल और एंटी करप्शन ब्यूरो को बता दिया था और अब वे आज (रविवार को) उन नामों का खुलासा करेंगे।
कपिल मिश्रा राजघाट पर बड़ा खुलासा करने वाले हैं। अपने घर से राजघाट के लिए निकलते वक्त उन्होंने जो बातें कहीं वह बहुत अहम हैं और इस ओर इशारा करती हैं कि शायद वो बात ही उनके मंत्रीपद से हटाए जाने की वजह है।
कपिल मिश्रा का मानना है कि जब से उन्होंने एसीबी को टैकर घोटाले को लेकर चिट्ठी लिखी है। तब से ही उनके काम पर उंगली उठाई जा रही है।
शीला दीक्षित से अभी तक पूछताछ क्यों नहीं?
my letter to ACB Chief Meena pic.twitter.com/0odaAiOtAq
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 6, 2017
कपिल ने ये भी कहा कि एसीबी को चिट्ठी लिखने के साथ ही जब से वो केजरीवाल से मिले हैं और उन्हें सारी जानकारी दी है और सबूत पेश किए हैं तब से ही दिल्ली में पानी की परेशानी होने लगी और उनका काम खराब होने लगा।
उनका आरोप है कि इसी के बाद से ही उन्हें मंत्री पद से भी हटा दिया गया है। तो माना ये जा रहा है कि शायद टैंकर घोटाले में कपिल जो खुलासा करने वाले हैं उसकी वजह से उन्हें निकाला गया है।