फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नौकरी दिलाने का झांसा देकर 30 युवाओं से लाखों की ठगी, कंसल्टेंसी कंपनी का निदेशक गिरफ्तार

Thu, 15 Dec 2022 11:20 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

वर्ष 2021 में संजय यादव सहित 30 लोगों ने आर्थिक अपराध शाखा में ठगी की शिकायत की थी, जिसमें बताया कि एक कंपनी ओशन गैलेक्सी मरीन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक आकाश ठाकुर ने मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
कंसल्टेंसी फर्म का निदेशक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मर्चेंट नेवी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से लाखों की ठगी करने वाले एक कंपनी के निदेशक को आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। ठगी का शिकार हुए करीब 30 युवाओं ने पिछले साल शाखा में शिकायत की थी। आरोपी मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़ने के बाद द्वारका के सेक्टर-11 में एक कंसल्टेंसी कंपनी खोलकर ठगी को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान बिहार के जहानाबाद निवासी आकाश ठाकुर उर्फ अवध बिहारी के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में 71 लाख की ठगी करने का पता चला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ठगी में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है। साथ ही आरोपी के बैंक खातों की जांच कर ठगी की रकम का भी पता लगा रही है।

वर्ष 2021 में संजय यादव सहित 30 लोगों ने आर्थिक अपराध शाखा में ठगी की शिकायत की थी, जिसमें बताया कि एक कंपनी ओशन गैलेक्सी मरीन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक आकाश ठाकुर ने मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। आरोपी ने किसी से तीन तो किसी से चार लाख रुपये ले लिए लेकिन उन लोगों को नौकरी नहीं मिली। पीड़ितों की शिकायत पर शाखा ने ठगी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। अदालत ने आरोपी को भगोड़ा करार दिया। पुलिस उपायुक्त एमआई हैदर के देखरेख में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई। तकनीकी और स्थानीय स्तर पर जांच करने पर पुलिस को पता चला कि आरोपी विपिन गार्डन इलाके में धनलक्ष्मी नाम से टूर एंड ट्रैवल कंपनी चला रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने 14 दिसंबर को आरोपी को विपिन गार्डन इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

थर्ड ऑफिसर के पद पर नौकरी छोड़ी
पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी आकाश ठाकुर उर्फ अवध बिहारी साल 2008 में मर्चेंट नेवी में कैडेट के पद पर भर्ती हुआ था। साल 2014 में उसने थर्ड ऑफिसर के पद पर नौकरी छोड़ दी। इसके बाद वह दिल्ली आ गया और टूर एंड ट्रैवल्स का काम करने लगा। 2019 में उसने दिल्ली के द्वारका सेक्टर-11 में एक कंसल्टेंसी कंपनी क्राउन मरीन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड खोली।

उसने बताया कि उसके पास जहाजरानी महानिदेशालय, जहाजरानी मंत्रालय, भारत सरकार का लाइसेंस नहीं था। इस प्रकार की भर्ती कंपनी चलाने के लिए लाइसेंस होना आवश्यक है। बाद में आरोपी ने जनकपुरी की एक अन्य कंपनी ओशन गैलेक्सी मरीन प्राइवेट लिमिटेड को खरीद लिया, जिसके पास जहाजरानी महानिदेशालय का लाइसेंस था। उसके बाद आरोपी ने जनकपुरी से काम करना शुरू कर दिया। आरोपी ने इस कंपनी के जरिए शिकायतकर्ताओं से मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलवाने का झूठा वादा किया और उनसे पैसे लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें