फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का पूर्व विधायक रामबीर शौकीन गिरफ्तार, 2018 में पुलिस हिरासत से हुआ था फरार

Tue, 22 Dec 2020 11:03 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
रामबीर शौकीन गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
दिल्ली का पूर्व निर्दलीय विधायक रामबीर शौकीन दो साल बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। शौकीन सितंबर 2018 में उत्तरप्रदेश की बागपत जेल से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। इसके बाद वह अस्पताल से ही फरार हो गया था। उसके ऊपर दिल्ली और बागपत में कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


रामबीर शौकीन दिल्ली के अपराधी सरगना नीरज बवाना का मामा है। शौकीन 2018 में फरार होने से पहले तीन साल तक बागपत जेल में बंद था। उसे 2015 में एक साल की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

वह बागपत जेल में यूपी के अपराधी अमित भूरा को हिरासत से भगाने के आरोप में जेल में बंद था। दिल्ली पुलिस ने रामबीर शौकीन पर संगठित अपराध रोधी कानून लगाया था। उस पर नीरज बवाना का अपराध में साथ देने और एके-47 राइफल रखने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें