बेहद कलात्मक होगा टिकरी कलां फुट ओवर ब्रिज
यमुना नदी पर बने ब्रिज ने देश ही नहीं, दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इसी प्रकार अन्य जगहों को भी खूबसूरत बनाने की योजना चल रही है। टिकरी कलां के फुट ओवर ब्रिज को बेहद कलात्मक अंदाज में बनाने का डिजाइन पास किया गया है। अनुमान है कि दिल्ली सरकार का पीडब्ल्यूडी विभाग इसे इस साल के अंत तक तैयार कर देगा। सरकार ने इस खूबसूरती के अभियान में कीमतों पर काबू रखने की बात भी कही है।
टूरिज्म एप बनेगा दिल्ली की पहचान
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विश्व पर्यटन दिवस पर 'देखो मेरी दिल्ली एप' जारी किया। सरकार ने कहा है कि इस एप से दिल्ली आने वालों को यहां उन सभी जगहों की जानकारी मिल सकेगी जहां वे घूमना चाहते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें उनके रूकने की जगह, वाहनों की सुविधा प्राप्त करने के लिए आवश्यक फोन नंबर और सुरक्षा के लिए फोन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। सरकार का मानना है कि इससे दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।