फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Flood: एक बार फिर खतरे के निशान के ऊपर पहुंची यमुना, 205.41 दर्ज किया गया जलस्तर, बाढ़ का संकट बरकरार

Wed, 26 Jul 2023 07:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। यमुना नदी एक बार फिर खतरे के निशान के पार पहुंच गई हैं। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण यमुना दिल्ली में खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। यमुना नदी एक बार फिर खतरे के निशान के पार पहुंच गई हैं। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण यमुना दिल्ली में खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गई है। पिछले दो दिनों से हथनीकुंड बैराज से प्रति घंटे 50 हजार क्यूसेक से कम पानी छोड़ा जा रहा था। बुधवार को शाम 6 बजे यमुना का जलस्तर 205.41 दर्ज किया गया है। यमुना में खतरे का निशान 205.33 मीटर है। 

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार जोरदार बारिश हुई। बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि बारिश से लोगों को खासा परेशानियों का सामना भी करना पड़ा है। वाहन चालकों को वाहन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिन तक भारी बारिश होगी। 

 


यमुना का समयानुसार बढ़ा जलस्तर

01:00.HRS.     205.16
02:00.HRS.     205.14
03:00.HRS.     205. 10
04:00.HRS.     205.08
05:00.HRS.     205.06
06:00.HRS.     205.06
07:00.HRS.     205.06
08:00.HRS.     205.08
09:00.HRS.     205.09
10:00. HRS.    205.10
11:00. HRS.    205.11
12:00.HRS.     205.18
01:00.HRS.     205.23
02:00.HRS.     205.28
03:00.HRS.     205.35
04:00.HRS.     205.41
05:00.HRS.     205.41

राष्ट्रीय राजधानी में तेज बारिश हुई है। जिसके चलते मंडी हाउस इलाके में जलभराव हो गया है। ITO पर भी बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर में जमकर बारिश हुई है। काले घने बादल छा गए। दिन में ही अंधेरा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा में आज बादल छाए रहने के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन 22 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्य शामिल हैं।

 

 

इस दौरान बुधवार को मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी गुजरात, कोंकण, गोवा, तेलंगाना, रॉयलसीमा और आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों में भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुल्लू में बादल फटने से संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। गंगा, यमुना, घग्गर, हिंडन समेत सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं और कई इलाके बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें