फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली को मिला पहला मोहल्ला क्लीनिक, बड़े अस्पताल भी बढ़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए दिल्ली सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक योजना शुरू की है, जिसके पहला क्लीनिक आज पीरागढ़ी में खोला गया।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि 70 विधानसभाओं में 1000 हमें 100 क्लीनिक खोलने हैं यानि की दिल्ली की हर विधानसभा में 15 मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे।

इससे बेहतर सुविधाएं करने में मदद मिलेगी, क्योंकि हर छोटी बीमारी का इलाज इन क्लीनिक में हो जाया करेगा और बड़े अस्पतालों में भीड़ कम हो जाएगी।
विज्ञापन

बड़े अस्पतालों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी

साथ ही केजरीवान ने ये भी कहा कि हमने बड़े अस्पतालों की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य किया है उनकी संख्या दोगुनी की जाएगी। महज दो कमरे में शुरू किए गए इस क्लीनिक से हर अच्छी स्वास्थय सेवाएं देने का दावा किया गया है।

मोहल्ला क्लीनिक के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे सीएम केजरीवाल ने आनंद पर्वत की घटना का जिक्र भी किया और दिल्ली पुलिस को भी कटघरे में लाकर खड़ा किया। केजरीवाल ने कहा कि पीएम को चाहिए कि वो हर हफ्ते दिल्ली के लिए 1 घंटा निकालें।

अगर वो ऐसा नहीं कर सकते, तो दिल्ली का काम हमें करने दें। दिल्ली पुलिस हमारे हाथों में सौंप दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें