फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितेंद्र तोमर की जगह किसी और ने दी थी परीक्षा

Sun, 19 Jul 2015 04:00 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की एलएलबी की फर्जी डिग्री मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। बिहार सरकार व राज्यपाल (कुलाधिपति) के रिकॉर्ड में भी तोमर के नाम व उनकी एलएलबी डिग्री का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।
विज्ञापन


अब पुलिस ने पूरी तरह ये स्पष्ट कर दिया है कि तोमर की बीएससी के साथ एलएलबी की डिग्री फर्जी है। पुलिस की एक टीम फिर बिहार पहुंची है। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस इस मामले में अब तक करीब 150 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। हर प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालय का कुलपति कार्यालय हर वर्ष राज्यपाल व सरकार को यूनिवर्सिटी रिकॉर्ड भेजता है। भागलपुर स्थित तिलकामांझी विश्वविद्यालय के कुलपति बिहार के राज्यपाल हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने जब राज्यपाल व बिहार सरकार को भेजे गए रिकॉर्ड को खंगाला तो वहां भी तोमर के नाम व उनकी डिग्री का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।
Trending Videos
विज्ञापन

रिकॉर्ड से हो रहे लगातार खुलासे

दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की एक चार सदस्यीय टीम दो दिन पहले बिहार गई थी।

यह टीम भागलपुर स्थित तिलकामांझी विश्वविद्यालय और मुंगेर स्थित वीएनएसएल कॉलेज जाएगी। टीम वहां कुछ कागजात जब्त करने के अलावा कुछ लोगों की पहचान करेगी। कुछ से पूछताछ की जाएगी।

एलएलबी परीक्षा के परिणाम को जब्त करेगी। पुलिस को ये भी पता लगा है कि पूर्व तोमर के नाम जो एलएलबी की डिग्री है उसके रिकॉर्ड से पता लगा है कि प्रथम वर्ष में परीक्षा देने कोई बैठा ही नहीं था। दूसरे व तीसरे वर्ष में तोमर की जगह किसी और को यानी डमी उम्मीदवारों को बैठाया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें