दिल्ली के होटल में लगी आग
- फोटो : पीटीआई
'होटल का प्रबंधन मेरे पास नहीं'
मालवीय नगर में हुए भीषण आग के मामले में गिरफ्तार होटल के सह-मालिक लवकेश बजाज ने दिल्ली पुलिस को बताया कि वह होटल का सीधे प्रबंधन नहीं करते थे। उन्होंने दैनिक कामकाज, बिलिंग, अकाउंट्स और पूरी व्यवस्था दूसरे व्यक्ति को सौंप रखी थी। लवकेश बजाज ने पूछताछ इस बात का खुलासा किया है।
दिल्ली के होटल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
होटल मालिक का खुलासा- दिल्ली में सब चलता है
बजाज ने जांचकर्ताओं को यह भी बताया कि कमरे के आकार में वृद्धि सहित संरचनात्मक बदलाव भी उसी व्यक्ति ने सुझाए थे। उस व्यक्ति ने उन्हें आश्वासन दिया था कि ऐसी व्यवस्थाएं नियमित हैं और दिल्ली में सब चलता है।
दिल्ली के होटल में लगी आग, खौफ में बच्ची
- फोटो : पीटीआई
'होटल प्रबंधन के पास एनओसी प्रमाण पत्र नहीं था'
पूछताछ के दौरान, बजाज ने यह भी स्वीकार किया कि परिसर के पास अग्नि अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं था। दिल्ली पुलिस अब बिजली विभाग और अन्य एजेंसियों से रिकॉर्ड की जांच कर रही है। पुलिस परिसर से संबंधित सभी स्वीकृतियों, अनुमतियों और अनुपालन की पुष्टि कर रही है।
दिल्ली के होटल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं कई मरीज
इस अग्निकांड में 12 विदेशी नागरिकों और 9 भारतीयों सहित कुल 21 लोग मारे गए। आग लगने के बाद 49 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। आठ घायल व्यक्तियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बाकी पीड़ित अभी भी विभिन्न अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने होटल के सह-मालिक लवकेश बजाज और उनकी पत्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।
दिल्ली के होटल में लगी आग,बचने के लिए जद्दोजहद करता फंसा शख्स
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे हुआ मालवीय नगर में हादसा
दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार, आग भूतल पर सीढ़ी के पास रखे कुछ सामान से शुरू हुई थी। सूत्रों ने बताया कि इमारत की सभी खिड़कियां कथित तौर पर सील थीं, जिससे आग तेज होने पर लोगों के पास भागने का कोई रास्ता नहीं बचा।