फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः रात में बेटी का जन्मदिन मनाकर सोया परिवार, सुबह घर में लगी आग हुई 4 की मौत

Fri, 07 Jul 2017 05:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: पूजा त्रिपाठी
विज्ञापन
द‌िलशाद गार्डन में लगी आग में चार की मौत - फोटो : इंड‌ियन एक्सप्रेस
विज्ञापन
दिल्ली के दिलशाद गार्डन में शुक्रवार सुबह एक परिवार पर उस समय कहर टूट पड़ा जब एक तीन मंजिला इमारत के इंलेक्ट्रिक जंक्शन बॉक्स में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जिसमें दो बच्चे भी थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पीड़ित परिवार रात को अपनी 12 साल की बेटी का जन्मदिन मनाकर सोया था औ सुबह यह हादसा हो गया। परिवार की दो महिलाएं गुरु तेगबहादुर अस्पताल में भर्ती हैं।

आग पर अब काबू पा लिया गया है। पुलिस का मानना है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी जो पास खड़ी 9 गाड़ियों तक भी पहुंच गई।
विज्ञापन

कल रात ही अपना जन्मद‌िन मना कर सोई थी हर्षु और आज हो गई मौत

द‌िलशाद गार्डन में लगी आग में चार की मौत - फोटो : ani
पुलिस के अनुसार परिवार के 4 सदस्य जिनकी दम घुटने से मौत हो गई है उनकी पहचान विजय कुमार वर्मा(63), संजय वर्मा(45), और उनके दो बच्चे हर्षु(12) और चीकू(4) के रूप में हुई है। हर्षु वही है जिसका कल जन्मदिन था।

अन्य दो पीड़िताएं जो बुरी तरह घायल हैं उनका नाम मोना वर्मा(32) और बिनेश राठी(40) है। मोना करीब 40-50 प्रतिशत झुलस गईं हैं।  फायर डिपार्टमेंट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें पीसीआर से रात करीब 2 बजकर 52 मिनट पर कॉल मिली। इसके बाद 8 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे।

आग पर सुबह करीब 5 बजे तक काबू पाया गया। अधिकारी का कहना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि परिवार ने बृहस्पतिवार की रात ही बेटी हर्षु का जन्मदिन मनाया था। सुबह करीब तीन बजे आग लगी जिसके बाद उन्होंने धुआं देखा। इसके बाद उन लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को फोन करने के साथ ही पुलिस को भी फोन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें