पत्नी के रग्ड (कटी-फटी) जींस पहने पर पति की नाराजगी और फिर तकरार ऐसी बढ़ी कि नौबत तलाक तक पहुंच गई। पत्नी ने तलाक मांग लिया तो मामला महिला थाने तक पहुंचा।
घर बचाने के लिए यहां सुलह-समझौते की कोशिशें शुरू हुईं तो पत्नी अब समझौता करने को राजी है, लेकिन पति की शर्त है कि वह पत्नी के साथ तभी रहेगा जब वह रग्ड जींस नहीं पहनेगी। मामला परिवार परामर्श केंद्र में है, जहां काउंसलर दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं।
दिल्ली की रहने वाली लड़की की शादी साहिबाबाद निवासी युवक से वर्ष 2011 में हुई थी। उनके एक बेटा और एक बेटी है। तीन वर्ष पहले सुरक्षा गार्ड पति और ब्यूटी पार्लर में कार्यरत पत्नी के बीच रग्ड (कटी-फटी) जींस पहने को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद से पत्नी मायके के पास ही अलग कमरा लेकर रहने लगी है।