सिंह ने बताया कि यह पुराने प्राधिकरण का कार्यालय है। पहले यहां लाइसेंस जारी किए जाते थे। उनसे संबंधित फाइलें यहीं रखी थीं, जिनमें शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। आग पर काबू पा लिया गया है। कोई घायल नहीं हुआ है और इस घटना में किसी की जान नहीं गई है।
शेख सराय इलाके में पुराने प्राधिकरण भवन में आग लग गई। दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चरण सिंह ने बताया कि यहां आग लगी थी और हम मौके पर पहुंचे। दमकल की 4 गाड़ियां आईं और हमने मिलकर आग बुझाई। दिल्ली पुलिस से हमें बहुत अच्छा सहयोग मिला। स्थानीय लोगों ने भी हमारा साथ देकर बहुत अच्छा काम किया।
विज्ञापन